बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Feb-2026 07:28 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना बांध पर 17 जनवरी को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के साथ हथियार के बल पर हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोगरी SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई में लूटी हुई अपाची बाइक के साथ एक अन्य बाइक भी जब्त की है। साथ ही, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो सेट मोबाइल भी पुलिस ने सीज किए हैं। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सत्यम सिंह कई संगीन मामलों जैसे हत्या, आर्म्स एक्ट और अपहरण में आरोपी है। उन्होंने कहा कि बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। लूटपाट मामले में एक अन्य आरोपी की भी तलाश जारी है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट