बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
25-Apr-2025 01:31 PM
By First Bihar
Bihar News: खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही इलाके में गुरुवार की देर रात एक बड़े हादसे ने सबको चौंका दिया। यहां स्थित "स्मार्ट वुड पैलेस" नामक फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम का ग्राउंड फ्लोर और सेकंड फ्लोर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया।
शोरूम में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 40 से 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। रणवीर कुमार, स्थानीय निवासी ने कहा, कि आग अचानक लगी और बहुत तेजी से फैल गई, हम लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और स्थिति की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल था लेकिन अब मामला शांत है |