नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
04-Oct-2025 12:55 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत स्थित विष्णुपुर गांव के पास गंगा की उपधारा में एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति का घड़ियाल का नन्हा बच्चा मछुआरों के जाल में फंस गया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जब स्थानीय मछुआरा बृजेश कुमार सहनी अपनी रोज़ की तरह मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल निकालने गया। जाल खींचने पर उसने देखा कि उसमें मछलियों के बजाय एक छोटा घड़ियाल फंसा हुआ है।
मछुआरे ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और घड़ियाल के बच्चे को किसी प्रकार की चोट पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने तुरंत इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घड़ियाल के बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने मछुआरे के इस कदम की खूब सराहना की और कहा कि यदि लोग इसी तरह जागरूक रहें तो गंगा जैसी नदियों में पाई जाने वाली विलुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी बृजेश कुमार सहनी के जागरूक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एक मिसाल है।
गंगा नदी का पारिस्थितिक तंत्र कई दुर्लभ प्रजातियों का घर है, जिसमें घड़ियाल, डॉल्फिन और कई प्रकार की मछलियां शामिल हैं। लेकिन अंधाधुंध शिकार, प्रदूषण और अवैध गतिविधियों के कारण इनकी संख्या तेजी से घट रही है। ऐसे में यह घटना न सिर्फ अनोखी है बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है कि समाज के सहयोग और जागरूकता से वन्यजीव संरक्षण को सफल बनाया जा सकता है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट