ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला

Home / bihar / KBC में पहुंची बिहार की बेटी, शिक्षिका रुबी ने जीते 25 लाख

KBC में पहुंची बिहार की बेटी, शिक्षिका रुबी ने जीते 25 लाख

07-Nov-2020 07:25 AM

KATIHAR : आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़न से सफलता निश्चित है. कुछ ऐसे ही विश्वास के साथ शिक्षिका रुबी सिंह आगे बढ़ती गयीं. प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर कोरहा कटिहार की शिक्षिका रुबी सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच कर साबित कर दिया कि सतत प्रयास जारी रहे तो सफलता निश्चित मिलती है. 

अक्टूबर में दूसरे सप्ताह में शूटिंग हुई थी और कार्यक्रम का प्रसारण पांच और छह नवंबर को किया गया. शिक्षिका रुबी सिंह ने बताया कि मेरे लिए हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का सपना दस साल बाद पूरा हुआ. जीती हुई राशि से ससुराल में घर बनाउंगी. इसके लिए रुबी सिंह ने देवर राजीव रंजन और पति राज कुमार सिंह ने हॉट सीट तक पहुंचने में मदद की. 

शिक्षिका रुबी सिंह ने बताया कि 13वें प्रश्न तक सभी लाइफ लाइन खत्म हो गये थे. उसके बाद 14वां प्रश्न आया. 14वां प्रश्न अमिताभ बच्चन ने पूछा, जिसका जवाब रूबी नहीं दे सकीं. उन्होंने गेम बीच में ही छोड़ना मुनासिब समझा.14वां प्रश्न भारत में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र कौन सा था, पूछा गय. इसका सही जवाब हिकीज बंगाल गजट था, लेकिन रूबी इसका जवाब नहीं दे सकीं.  रूबी सिंह ने बताया कि 2012 में भी एक बार उनका चयन हुआ था. उनके मोबाइल पर यह सूचना आई थी, लेकिन वह उस समय ट्रेन में यात्रा कर रही थी. आवाज साफ सुनाई नहीं दी. बाद में कोशिशों के बावजूद केबीसी से संपर्क नहीं कर पाई.