ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / katihar-news / Bihar News: बिहार के गालीबाज दारोगा से मिलिए.. डायल 112 को कॉल करने...

Bihar News: बिहार के गालीबाज दारोगा से मिलिए.. डायल 112 को कॉल करने पर देता है गाली, कहा- हमको शो-कॉज हुआ तो... कर देंगे..

Bihar News: कटिहार के सुधानी ओपी प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा एक शख्स के साथ गाली गलौज करते नजर आ रहा है।

06-Feb-2025 03:51 PM

By SONU KUMAR

Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की करतूतों से पूरे पुलिस महकमें को शर्मसार होना पड़ता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जो पुलिस महकमें की किरकिरी कराने के लिए काफी होते हैं। बिहार पुलिस के एक गालीबाज दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में सुधानी ओपी प्रभारी एक शख्स के साथ गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। थाना आने के बजाए डायल 112 को शख्स ने कॉल कर दिया था। इसी बात से नाराज दारोगा शख्स को खुलेआम धमकाता दिख रहा है। शख्स की सिर्फ इतनी गलती थी कि उसने थाना आने के बजाए डायल 112 को कॉल कर दिया था। इस बात से नाराज दारोगा शख्स को खूब हड़काया।


वायरल वीडियो में दारोगा जी रहते हैं कि अगर उनसे शो-कॉज किया गया तो बांस कर देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के लोग खुद को पीपुल फ्रेंडली बताने वाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और आम लोगों के साथ गाली गलौज करने वाले दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।