मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
22-Oct-2020 10:25 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. पहले चरण के मतदान में अब महज एक सप्ताह से भी कम दिन बचे हैं. 28 अक्टूबर को बिहार के 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने वाली है. कल फ्राइडे को बिहार में 'सियासत का सुपर शुक्रवार' होने जा रहा है क्योंकि देख के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के मतदान से ठीक पहले रोहतास, गया और भागलपुर में तीन रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं. पीएम मोदी एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. पीएम की रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा और एनडीए ने पूरी तैयारी कर रखी है.
पीएम सबसे पहले सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह 11 बजे सासाराम में होने वाली चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे. दोपहर में 1 बजे पीएम मोदी गया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. गया में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फं ललन सिंह, सुशील कुमार सिंह और चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इसके बाद अंत में पीएम मोदी भागलपुर की रैली को प्रधानमंत्री 3 बजे संबोधित करेंगे. इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहेंगे.
उधर दूसरी ओर कल बिहार आ रहे राहुल गांधी के प्लेन को पूर्णिया में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई है. कल बिहार में राहुल गांधी के दो जिलों में चुनावी रैली करने वाले हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भागलपुर और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के प्लेन से दिल्ली से गया और फिर गया से हेलीकॉप्टर के जरिए नवादा के हिसुआ में प्रचार करने जाना था, इसके बाद भागलपुर के कहलगांव में सभा करनी थी.
राहुल गांधी को भागलपुर से दिल्ली वापस जाने के लिए पूर्णिया से प्लेन में बैठने का कार्यक्रम था. लेकिन पूर्णियां के चुनापूर हवाई अड्डा जो डिफेंस एयरपोर्ट है, वहां राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग को डिफेंस से अनुमति नहीं मिल पाई है. अब ऐसे में उन्हें अपना रुट बदलना होगा. बताया जा रहा है कि डिफेंस की ओर से इजाजत नहीं मिलने के कारण राहुल कहलगांव से बागडोगरा के रास्ते दिल्ली लौटेंगे.