पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
11-Sep-2025 10:16 AM
By Ranjan Kumar
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहीया मोड़ पर एक सफेद रंग की Hyundai Xcent कार को रोका गया, जो हाटा से दुर्गावती होते हुए बनारस जा रही थी। पुलिस ने जब इस वाहन की तलाशी ली, तो वाहन से एक अवैध पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव गांव से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध हथियार की आपूर्ति कर रहा था। बताया गया है कि इस हथियार को ₹55,000 में बेचा गया था। गिरफ्तार मुख्य सप्लायर का नाम कल्लू मियां उर्फ सोहराब मियां है, जो करजांव गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पांच आरोपियों में से दो आरोपी तेलंगाना और एक आरोपी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। शेष दो आरोपी कैमूर जिले के स्थानीय निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैमूर के करजांव गांव के कल्लू मियां उर्फ सोहराब मियां, मुन्ना सिंह के 21 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह, तेलंगाना के जिला रंगा रेड्डी से गुरुदेवनी के 25 वर्षीय पुत्र गुरु देवानी शिवा, तेलंगाना के महेश बंगारिगल और आंध्र प्रदेश के जप्पा लोकेश शामिल है।
दुर्गावती पुलिस ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया और तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर ही चार आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद एक अन्य सप्लायर को भी धर दबोचा गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है और इस बात की पड़ताल की जा रही है कि ये हथियार आखिर कहां और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...