ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / kaimur-news / Bihar Co Action: यह CO निजी मकान में समानांतर दफ्तर चला रहे थे...तब...

Bihar Co Action: यह CO निजी मकान में समानांतर दफ्तर चला रहे थे...तब SDO ने की थी छापेमारी, DM की रिपोर्ट पर हुए डिमोट

भभुआ के तत्कालीन अंचल अधिकारी तारा प्रकाश पर समानांतर दफ्तर चलाने और निजी भवन से सरकारी काम कराने का आरोप साबित हुआ है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें अवनति का दंड दिया गया है।

25-Oct-2025 12:32 PM

By Viveka Nand

Bihar Co Action: बिहार में पुलिस और अंचल से सबसे अधिक परेशानी हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी अंचल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही. अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम से लेकर खास लोग भी परेशान हैं. बिना पैसा काम कराना आसान नहीं. अंचल अधिकारी राजस्व से संबंधित कागजातों को अपनी बपौती समझते हैं. सरकारी भवनों की बजाय निजी मकान में दफ्तर चलाते हैं. एक ऐसा ही मामला 2023 में पकड़ा गया था, जहां अंचल अधिकारी की मिलीभगत से समानांतर दफ्तर का संचालन कराया जा रहा था.छापेमारी हुई तो सीओ की पोल पट्टी खुल गई थी. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर उक्त अंचल अधिकारी को दंड दिया गया है.  

राजस्व भूमि सुधार विभाग ने 6 अक्टूबर को ही भभुआ के तत्कालीन अंचल अधिकारी तारा प्रकाश के खिलाफ दंड का आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश में कहा गया है कि कैमूर के जिलाधिकारी ने 8 सितंबर 2023 को तारा प्रकाश तत्कालीन अंचल अधिकारी भभुआ के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर रिपोर्ट दिया था. अंचल अधिकारी तारा प्रकाश पर गंभीर आरोप थे. 

भभुआ सीओ पर आरोप था कि...ये मनोज कुमार दुबे की बिल्डिंग में अंचल के विभिन्न हल्का से संबंधित राजस्व कागजातों को अवैध रूप से रहकर कार्य करा रहे हैं. 12 अगस्त 2023 को अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ की छापामारी में सीओ की पूरी पोल पट्टी खुल गई थी.रेड में विभिन्न पंचायतों के कागजात जब्त किए गए थे, इसके बाद पांच कमरों को सील किया गया था. कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण पंजी कागजात अभिलेख को निजी भवन में अंचलाधिकारी की मौन सहमति से रख कर कार्यालय चलाया जा रहा था. इसके बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाई गई. विभागीय कार्यवाही में आरोप साबित हो गए. इसके बाद तत्कालीन अंचल अधिकारी तारा प्रकाश को ''कालमान वेतन में  3 निम्नतर प्रक्रम पर स्थायी रूप से अवनति का दंड'' निर्धारित किया गया है. 

बता दें, भभुआ के तत्कालीन अंचल अधिकारी तारा प्रकाश वर्तमान में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो भू-अर्जन कार्यालय बांका में पदस्थापित हैं.