ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

BIHAR ROAD ACCIDENT: भभुआ–मोहनिया मार्ग पर CNG ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, सड़क किनारे पेड़ से टकराने से 3 महिला समेत 7 लोग घायल

भभुआ–मोहनिया मार्ग पर मरीचाव गेट के पास सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल, जिनमें तीन की हालत गंभीर। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा।

25-Nov-2025 02:17 PM

By RANJAN

KAIMUR: भभुआ–मोहनिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मरीचाव गेट के पास एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


घटना भभुआ–मोहनिया मार्ग के मरीचाव गेट के पास हुई, जहां मोहनिया से सवारी लेकर भभुआ की ओर जा रही एक सीएनजी ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद ऑटो तेज रफ्तार में सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी सात यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें तीन महिला सहित तीन पुरुषों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घायलों की पहचान अनिल राम, निवासी: खजुरा गांव (थाना: दुर्गावती), आकाश कुमार, पिता: मुनीम शर्मा, निवासी: मोहनिया, अमित कुमार, सीएनजी ऑटो चालक निवासी: तेंदुआ गांव (थाना: भगवानपुर), राजेंद्र प्रसाद निवासी: बड़का गांव (थाना: सबार), रुचि सिंह, निवासी: रामगढ़ गांव (थाना: भगवानपुर), नेहा कुमारी, निवासी: भगवानपुर और दिव्या कुमारी, निवासी: कर्णपुरा गांव (थाना: दुर्गावती) के रूप में हुई है।


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनों से सदर अस्पताल भभुआ भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष निगरानी में रखा।


स्थानीय लोगों ने बताया कि भभुआ–मोहनिया मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image

news image