अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2025 05:27 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अजीत सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अजीत सिंह मंच से खुले तौर पर राजद नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहते हैं कि अगर वह रामगढ़ से नहीं जीतते हैं, तो तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।
अजीत सिंह ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि रामगढ़ में किसी दूसरे को जिताकर भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन यह असंभव है। उन्होंने साफ कहा कि “रामगढ़ जीतेंगे तभी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे, नहीं तो नहीं बनेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि रामगढ़ पूरे बिहार को संदेश देने का काम करता है। रामगढ़ से पटना तक सत्ता की राह तय होती है। अगर रामगढ़ से अजीत सिंह हार जाते हैं तो यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं होगी, बल्कि यह पूरे बिहार के राजनीतिक संदेश को बदल देगी।
अजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर जाकर अपनी दीवारों और कॉपियों पर लिख लें— “अगर रामगढ़ में अजीत हारेंगे तो तेजस्वी जी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।” जैसे ही अजीत सिंह ने यह बयान दिया, मंच पर मौजूद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने “अजीत सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह पूरा दृश्य वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
बता दें कि अजीत सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे हैं और इस बार रामगढ़ विधानसभा से राजद के प्रत्याशी हैं। उनका यह बयान चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर रहा है। समर्थक इसे जोश बढ़ाने वाला भाषण बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इस बयान को अहंकारपूर्ण और दबाव भरा करार दे रहे हैं।
