बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
28-Sep-2025 08:52 PM
By First Bihar
BIHAR: भभुआ-मोहनिया पथ पर रविवार शाम बड़ा हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी, सूचना के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने का ग्रामीण ने लगाया आरोप। घायलों को अस्पताल भेजा गया, प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुटा।
कैमूर जिले के भभुआ-मोहनिया पथ पर रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, शाम में पटना जा रही एक यात्री बस डिहरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और निजी साधनों से अस्पताल भेजा।
समाजसेवी जैनेंद्र कुमार उर्फ जॉनी आर्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि बस भभुआ से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा रही कि किसी यात्री की मौत नहीं हुई, लेकिन कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
घायलों में दतियाव गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज अंसारी की पत्नी 35 वर्षीय इशरत जहां, पटना सिटी निवासी अनवर कुरैशी के पुत्र 38 वर्षीय मैनुद्दीन, उनकी पत्नी 28 वर्षीय फरा परवीन और तीन वर्षीय पुत्री सौम्या शामिल हैं। परिवार सहित ये सभी लोग चैनपुर स्थित बियूर मजार से दर्शन कर लौट रहे थे और भभुआ से बस पकड़कर पटना जा रहे थे। नेता जैनेंद्र कुमार आर्य ने घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
उनका कहना था कि हादसे के लगभग 45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची, जबकि स्थानीय लोगों ने उससे पहले ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलते ही भभुआ एसडीएम अमित कुमार और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।