पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
17-Nov-2020 09:24 AM
DESK : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. 17वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी इसके साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होगा. कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित मंत्री प्रदेश कार्यालय जाएंगे.
इसके बाद बीजेपी कोटे से बने सभी मंत्री सीधे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जाएंगे. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी अपने आवास से संघ कार्यालय के पहुंची हैं और संघ कार्यालय के बाद वह BJP प्रदेश कार्यलय जायेंगी.
बता दें कि इस बार बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम समेत सात मंत्री हैं.तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है. तो वहीं मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान और रामसूरत राय को कैबिनेट में जगह मिली है.