BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
24-Jan-2026 12:18 PM
By FIRST BIHAR
JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ के विस्तार का काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शेरपुर से कोईलवर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 17.65 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बांध पर बनेगी। दूसरे चरण में दीघा से शेरपुर तक एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस तरह पूरे प्रोजेक्ट के तहत जेपी गंगा पथ का विस्तार दो फेज में पूरा होगा।
सड़क निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) ने संबंधित एजेंसियों को आदेश जारी कर दिए हैं। पहले चरण में एट-ग्रेड सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने की जिम्मेदारी विश्व समुद्र इंजीनियरिंग को सौंपी गई है। बांध पर फोरलेन सड़क बनने से बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और वाहन सुगमता से चल सकेंगे।
इसके साथ ही कोईलवर और बिहटा के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बीएसआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण एजेंसियों को मार्च तक फाइनेंशियल क्लोजर जमा करना होगा, जिसके बाद अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण कार्य में तेजी इसलिए लाई जा रही है क्योंकि मानसून के दौरान गंगा किनारे पिलर निर्माण बाधित हो सकता है। इसी वजह से बारिश से पहले काम शुरू करने पर जोर दिया गया है। साथ ही दीघा से शेरपुर के बीच सड़क निर्माण को भी प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया है।
पूरे प्रोजेक्ट के चार वर्षों में पूरा होने की संभावना है। इस पर करीब 5,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के निर्माण के बाद 15 वर्षों तक इसका रखरखाव भी संबंधित एजेंसी ही करेगी। इस सड़क के बन जाने से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
पटना से बक्सर की दूरी वाहन 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तय कर सकेंगे। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को जाम मुक्त सफर का अनुभव मिलेगा। बक्सर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली आना-जाना भी आसान हो जाएगा। वहीं बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जैसे शहरों तक पहुंचने में भी काफी कम समय लगेगा।