सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
22-Jun-2023 02:36 PM
By First Bihar
BHAGLAPUR: बिहार के भगलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनी वार्ड से बीते दिनों चोरी किए गए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने तीन दिनों से गायब बच्चे को उसकी मां के गोद में सौंपा.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्चे को झारखंड के गोड्डा से बरामद किया गया. बच्चा चोरी करके ले गयी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी करने के बाद गोड्डा के एक निजी हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज करवाया जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने दबिश डाली और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. जिसके बाद गुरुवार को बच्चे को उसकी मां को दे दिया गया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गोड्डा से बच्चे को बरामद किया है. बता दें कि मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल से तीन दिन पूर्व हुए बच्चा चोरी मामले में केस दर्ज किये जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने बच्चा चोरी मामले की जांच की दिशा गोड्डा की ओर भी रखी थी जो सटीक साबित हुई.
सिटी DSP भी बरामद बच्चे को देखने मायागंज हॉस्पिटल पहुंचे. सिटी DSP अजय कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चा चोरी होने के बाद वार्ड से केवल एक संदिग्ध बैग मिला था जिसमें एक कागज पर फोन नंबर मिला था जो गोड्डा का था. उस नंबर पर बात की गयी और फिर फोन को पुलिस ने पूरी तरह खंगाला. कई संदिग्ध नंबरों पर फोन किए गए. पुलिस जांच के दौरान बच्चे तक पहुंच गयी और गोड्डा के एक निजी अस्पताल में बच्चा मिला.