ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने लालू को दी नसीहत, कहा..नये साल से पढ़िये...

बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने लालू को दी नसीहत, कहा..नये साल से पढ़िये रामचरितमानस

उन्होंने कहा कि अब लालू जी को रोजाना रामचरितमानस पढ़ना चाहिए और आराम से रहना चाहिए। साथ ही, उन्हें अपने पोते-पोती को समय देना चाहिए ताकि परिवार बिखरने से बच सके।

31-Dec-2025 04:28 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक जीवेश मिश्रा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को यह नसीहत दी है कि नया साल आने वाला है। अब लालू जी रोज दिन रामचरितमानस पढ़िए और आराम से रहिए। वो अपने पोता पोती को खिलाएं तब जाकर परिवार बिखरने से बच जाएगा।


लालू यादव के नये बंगले में शिफ्ट करने पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि एक जमाना था जब लालू अपने सांसद और विधायकों के किसी भी बंगला पर हाथ रख देते थे तब वह बंगला उनका हो जाता था। यह सब बात लोग जानते है। वह नब्बे से लेकर 2000 का दौर था। जनता उसी बात का सबक इनको सिखाने का काम चुनाव में किया है। लालू जी को अब राम राम करना चाहिए अब राम ही उनके परिवार को बचाएंगे। परिवार में त्याग की भावना रामचरित मानस के पढ़ने से आएगी। 


वही पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास से पौधा लेकर जाने और नीरज कुमार जदयू के प्रवक्ता के द्वारा उठाये गये सवाल पर बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, हो सकता है उन्होंने अपना पौधा लगाया होगा, लेकिन राबड़ी देवी को समझना चाहिए कि यह सरकारी संपत्ति है। 


जिवेश मिश्रा ने आगे कहा कि सरकारी संपत्ति एक भी उठाकर ले गये हैं तो यह पोलिटिकल पाप किया है। उस बंगला से इतना मोह क्यों है। बंगला खाली करने में इतना आनाकानी क्यों कर रहे हैं। सरकारी तंत्र के द्वारा उस गमले को वहां लगाया गया है, जिसे यदि आप ले जा रहे हैं तो यह उचित बात नहीं है।


उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भवन निर्माण विभाग को कुछ चीज ठीक करने की जरूरत है, क्योंकि मैं भी जब फ्लैट लिया और जब मैं गया तो हमको जो कुछ मिलना चाहिए मैं जब कागजात खोजा तो मुझे कुछ नहीं मिला. तो इसको ठीक करने की जरूरत भवन निर्माण विभाग को है। 


यह भवन निर्माण विभाग को करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि कुछ चीज हैं जिनको तूल नहीं देना चाहिए। यह मेरा व्यक्तिगत रहा है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अब लालू प्रसाद यादव को जाकर रामचरितमानस पढ़ना चाहिए और अपने पोते पोती को खिलाना चाहिए। 

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट