ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / मटिहानी के जेडीयू विधायक ने अनाज लूट को लगाया आरोप, सीएम को लिखा...

मटिहानी के जेडीयू विधायक ने अनाज लूट को लगाया आरोप, सीएम को लिखा पत्र

21-Apr-2020 08:39 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के द्वारा लगातार ही अपने सरकार के पदाधिकारी पर जमकर बरसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरीके से इस महामारी में गरीबों के बीच जो अनाज मिलना चाहिए और वह नहीं मिल रहा है।  उन्होनें  डीएम को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और  और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव के साथ-साथ खाद उपभोक्ता विभाग के प्रधान सचिव को भी पत्र भेजा है।


मटिहानी विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट आरटीपीएस और उसका देखिए 22-5-18 को राशन कार्ड के लिए लाभार्थी आरटीपीएस पर दिया आज तक जिला प्रशासन ने जांच करना उचित नहीं समझा। उन्होनें कहा कि इस तरह के आवेदन लगभग  15 हजार है इससे ज्यादा क्या पाप हो सकता है जो गरीब का हक मारा जा रहा है।


उन्होनें यह भी आरोप लगाया कि 23 फरवरी 2019 को ही सरोजिनी देवी का राशन कार्ड मिला है।  लेकिन अभी तक कोई राशन नहीं मिला है। ऐसा उदाहरण हजारों गरीब परिवार है जो कि राशन कार्ड रहते हुए भी डीलरों के द्वारा उसे गरीब परिवार को आज तक अनाज नसीब तक नहीं हुआ है या लूट नहीं है तो क्या है। सभी पदाधिकारी मिलकर ऐसे गरीब व्यक्ति का हक मार रहे हैं।


बहरहाल जो भी हो लेकिन जिस तरीके से अपने ही सरकार के आलाअधिकारी पर लगातार बरस रहे हैं वह कहीं ना कहीं एक चिंता का विषय बना हुआ है।क्योंकि जिस तरीके से मटियानी विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह अपने ही सरकार के पदाधिकारियों पर घूसखोरी एवं कमीशन खोरी का आरोप लगाकर लगातार बरस रहे हैं।