ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / मधुबनी: जेडीयू प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- दोषियों को मिले...

मधुबनी: जेडीयू प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- दोषियों को मिले फांसी की सजा

04-Apr-2021 08:38 PM

DESK: मधुबनी नरसंहार पर सियासत तेज हो गयी है। घटना के 6 दिन बाद जेडीयू का प्रतिनिधिमंडल आज बेनीपट्टी पहुंचा जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह, प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह चौहान और ललन सिंह  शामिल रहे। सभी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी आपबीती सुनी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर संगीन आरोप लगाया और प्रशासन की लापरवाही को इस घटना का  कारण बताया।

news image

पीड़ित परिजनों का कहना था कि परिवार के एकमात्र जीवित सदस्य को भी झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। यही नहीं इलाज के क्रम में जाने के दौरान प्रशासन ने उन लोगों की गाड़ी भी रोका। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेताओं ने कहा कि ऐसे नृशंस नरसंहार में जिला प्रशासन की नाकामी और लापरवाही साफ नजर आ रही है। इस मामले की न्यायिक जांच हो तभी इसका खुलासा हो पाएगा। सभी ने अविलंब नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि नरसंहार के इस मामले डीएसपी की संलिप्तता है अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

news image

जेडीयू नेताओं ने कहा कि घटना दर्दनाक है। एक मृतक के चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस जघन्य नरसंहार के दोषियों को हर हाल में फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस पूरे मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। फिलहाल राज्य सरकार के द्वारा पीड़ितोंं को मुआवजा, नौकरी और बच्चों का पालन पोषण की पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए।  

news image

प्रख्यात नेत्र चिकित्सक और जेडीयू नेता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही दर्दनाक घटना है।  एक ही परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घात उतार दिया गया है। मामले में पुलिस महकमे द्वारा लापरवाही बरती गयी है। ऐसे में अविलंब कार्रवाई की जरूरत है। जेडीयू नेता ने कहा कि सुशासन की इमेज पर दाग नहीं लगने देंगे। जेडीयू प्रतिनिधी आज मधुबनी में पीड़ित परिवार से मिलने आए है पटना जाने के बाद सभी सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे और यहां की बातों को उनके समक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घटना से जुड़ी सभी बातों से अवगत कराया जाएगा।

 news image

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलने के बाद कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने कभी नहीं देखा था। सोमवार को सीएम नीतीश से मिलेंगे और सुशासन की साख बचाने का प्रयास करेंगे। जय कुमार सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश के समक्ष वे पूरी घटना को रखेंगे। परिवार को सुरक्षा बच्चों को नौकरी और दोषियों को सजा दिए जाने की मांग करेंगे। जय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में नरसंहार नहीं होती है हम यह सीना ठोक कर कहते थे लेकिन आज पुलिस की लापरवाही के कारण यह दिन भी देखना पड़ रहा है। ऐसे लापरवाह पदाधिकारी जो सरकार के इकबाल को खराब करने का काम कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि यहां कि पुलिस की लापरवाह साफ झलक रही है। जय कुमार सिंह ने इस मामले में पुलिस की मिलीभगत की बात कही है।