ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / bihar / JDU MLA GOPAL MANDAL: नीतीश के लाड़ले 'विधायक' ने शिक्षक के सीन में...

JDU MLA GOPAL MANDAL: नीतीश के लाड़ले 'विधायक' ने शिक्षक के सीन में पिस्टल सटा दिया...भद्दी-भद्दी गालियां दी, फिर...

JDU MLA GOPAL MANDAL: जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है. इस बार एक शिक्षक को प्रताड़ित किया है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विधायक व अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है.

27-Feb-2025 08:37 AM

By First Bihar

JDU MLA GOPAL MANDAL: नीतीश कुमार की पार्टी जेड़ीयू के विवादासल्पद विधायक ने फिर एक कांड कर दिया. इस बार एक शिक्षक के साथ मामला फंसा है. शिक्षक के आवेगदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने शिक्षक के मुंह में पिस्टल सटा दिया और जबरन घऱ खाली कराने लगे. बरारी हाउसिंग कॉलोनी में शिक्षक के घर घुस कर उनको पिस्टल सटाने, घर खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भागलपुर जिले के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

MLA गोपाल मंडल पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में सन्हौला के फरीदमपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने 12 फरवरी और 22 फरवरी को घटित घटना को लेकर बरारी थाने में मंगलवार रात आवेदन दिया था. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बरारी थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जिसमें विधायक गोपाल मंडल,उदयकांत सिंह, आदित्य कुमार, समरजीत कुमार उर्फ छोटू और धर्मेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

क्या है मामला, जानें....

शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि वह 13 वर्षों से बरारी हाउसिंग कॉलोनी में भूखंड संख्या 4 एलपी 5 पर अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं. 12 फरवरी की सुबह 10 बजे विधायक गोपाल मंडल, आदित्य कुमार सात अन्य लोगों के साथ हथियार के साथ उनके घर पर आये. वे गाली गलौज करने लगे. उनके साथ धक्का मुक्की की गई. घर में रहने वाले सभी रेंटरों को हथियार सटाकर घर खाली करने को कहा गया. विधायक गोपाल मंडल ने उनके सीने में पिस्टल सटा दिया, साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि तुम्हारा समय पूरा हो गया है, घर खाली करो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मरवा देंगे. इसके बाद पुन: 22 फरवरी की सुबह 9 बजे विधायक गोपाल मंडल, आदित्य कुमार, उदयकांत सिंह और उनके दो पुत्र समरजीत कुमार उर्फ छोटू और धर्मेश कुमार अन्य 5 लोगों के साथ हथियार के साथ घर के बाहर पहुंचे और गाली देते हुए घर से निकलने को कहा. 

इसी बीच समरजीत उर्फ छोटू हथियार सटाते हुए बोला कि अभी तक घर खाली क्यों नहीं किया है ? सारा सामान घर से बाहर फेंक देंगे. थाना-पुलिस का चक्कर लगाना छोड़ दो. इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. घर को चारो तरफ से घेर लिया. इसके बाद धर्मेश कुमार ने उनके कनपट्टी से हथियार सटाते हुए कहा कि लास्ट वार्निंग देने आये हैं, 24 घंटे के भीतर घर खाली कर दो.

साथ में यह भी कहा कि जिस पुलिस, एमएलए, एमपी, एसपी, आइजी और डीआइजी के पास जाना है जाओ. मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे. उन्होंने मामले में दिये गये आवेदन में कई आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है.