बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
12-Jul-2021 01:10 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 साल बाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों से बातचीत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए आने वाले फरियादियों का कोरोना जांच भी कराया गया है. लेकिन जनता दरबार में आज उस वक्त हड़कंप की स्थिति हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बैठे एक फरियादी ने कहा कि उसे ब्लैक फंगस हो गया है.
युवक के इतना कहते ही कि उसने ब्लैक फंगस हुआ है. नीतीश कुमार बहुत चक्कर आ गए युवक के इशारों में यह बता रहा था कि उसे चेहरे के किस भाग में परेशानी है. उसने कहा मुझे ब्लैक फंगस हुआ है. इतना सुनते ही नीतीश कुमार तुरंत एक्शन में आए. सुरक्षाकर्मियों ने भी अलर्ट होते हुए तत्काल उसे मुख्यमंत्री के सामने से उठाया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास उस फरियादी युवक को भेजा गया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक युवक जो खुद को ब्लैक फंगस से पीड़ित बता रहा है. उससे बात करें. उसे क्या परेशानी है. तत्काल उसे देखें. थोड़ी देर में जनता दरबार के अंदर उस वक्त सभी सतर्क हो गए. जब युवक ने खुद को ब्लैक पंकज का मरीज बताते हुए नीतीश कुमार के सामने फरियाद रखी.