बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-May-2025 06:52 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में तनावपूर्ण हालात बना हुआ है। एक ओर सीमा पर युद्ध जैसे हालात हैं, वहीं भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है। इस संवेदनशील माहौल के बीच बिहार के जमुई जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम एक ऐसा पोस्ट कर दिया कि सनसनी फैल गयी। युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखकर पोस्ट कर दिया। लेकिन जैसे ही इस पर पुलिस की नजर गई त्वरित कार्रवाई की गयी। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियता गांव निवासी मोहम्मद इमरान के पुत्र मो. राजा ने अपने इंस्टाग्राम आईडी "_mr_raja_boss_07" से विवादित पोस्ट किया था। यह पोस्ट जमुई सोशल मीडिया सेल के मॉनिटरिंग के दौरान सामने आया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया पर भ्रामक व राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की गई और सत्यापन के बाद खैरा थाना ने मामले को जमुई साईबर थाना को सौंप दिया। साईबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस युवक के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला कर रख दिया था।
जमुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (1)(बी), 353 (1)(सी), और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने, दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने और देश की एकता व अखंडता को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया है। वर्तमान में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...