ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार के इस डैम में दिखा 40 साल पुराना मगरमच्छ, स्थानीय...

Bihar News: बिहार के इस डैम में दिखा 40 साल पुराना मगरमच्छ, स्थानीय लोगों में दहशत

Bihar News: जमुई के कुकुरझाप डैम में 40 साल पुराना विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यह 4–5 फीट लंबा मगरमच्छ अब तक किसी पर हमला नहीं करता, लेकिन इसके बार-बार दिखने से लोगों में उत्सुकता और डर दोनों बढ़ गया है।

29-Nov-2025 03:49 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित कुकुरझाप डैम में शनिवार सुबह एक विशाल मगरमच्छ दिखने से स्थानीय लोगों और मछली पालन से जुड़े कर्मियों में दहशत फैल गई। पानी की सतह पर अचानक मगरमच्छ के दिखने से डैम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


धूप सेकते दिखाई दिया मगरमच्छ

मछली पालन कार्य में लगे संवेदक के कर्मचारियों ने सुबह धूप निकलने के बाद मगरमच्छ को डैम के किनारे सूखी जमीन पर धूप सेंकते देखा। जैसे ही कर्मचारी नाव से नजदीक पहुंचे, मगरमच्छ धीरे-धीरे वापस डैम के गहरे पानी में उतर गया।


4–5 फीट लंबा और 40 साल पुराना

स्थानीय निवासी दीपक कुमार के अनुसार मगरमच्छ की लंबाई लगभग 4 से 5 फीट है और इसकी उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास मानी जा रही है। उनका कहना है कि यह मगरमच्छ कई दशक पहले छोटे आकार में पहली बार इसी डैम में देखा गया था और समय के साथ धीरे-धीरे बड़ा होता चला गया।


अब तक किसी पर हमला नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक इस मगरमच्छ ने किसी इंसान या मवेशी पर हमला नहीं किया है। कुछ ग्रामीणों का तो यह तक कहना है कि यह "शाकाहारी" है क्योंकि मवेशियों के बार-बार डैम में जाने के बावजूद इसने कभी आक्रामक व्यवहार नहीं किया। डैम में नियमित रूप से मछली पालन भी जारी है, जिसके बावजूद किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।


देखने उमड़ी भीड़

मगरमच्छ दिखने की खबर क्षेत्र में फैलते ही आसपास के गांवों से दर्जनों लोग कुकुरझाप डैम पर पहुंच गए। लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ भय का माहौल भी देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मगरमच्छ हर 15–20 दिन में सूखे स्थान पर धूप सेंकने के लिए सतह पर आता है।