Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
23-Sep-2025 05:01 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चकाई-चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार के पास देर रात गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को गिट्टी लदे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी होमगार्ड जवान प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक खगड़िया निवासी सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस गश्ती वाहन सड़क किनारे खड़ा था और जवान प्रवीण कुमार तथा चालक सचिन कुमार वाहन पर बैठने ही वाले थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सचिन कुमार को गंभीर हालत में देवघर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत घायल को अस्पताल ले गए। मृतक जवान प्रवीण कुमार के निधन की खबर मिलते ही उनके गांव और परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि प्रवीण अपने पीछे पत्नी सीमा कुमारी और दो छोटे बेटे आयुष (10) और आर्यन (9) को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, जिस कारण इस हादसे ने उनके भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है।
घटना के तुरंत बाद चकाई पुलिस हरकत में आई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने ट्रक के खलासी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हादसे के बाद से ही इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
इसी बीच चंद्रमंडीह अनुमंडल के झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की और पत्नी सीमा कुमारी को ढांढस बंधाया। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जमुई भेज दिया गया है। इधर, पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोग प्रवीण कुमार को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में याद कर रहे हैं। वहीं, परिवार की हालत को देखते हुए कई स्थानीय संगठन और लोग भी मदद के लिए आगे आने की बात कह रहे हैं।