ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / jamui-news / जमुई विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AK-47 का मैगजीन और...

जमुई विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AK-47 का मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद

जमुई में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। मलयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय बलों ने छापेमारी कर AK-47 का मैगजीन और INSAS राइफल के दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस नक्सली कनेक्शन सहित सभी एंगल से जांच कर रही है।

21-Oct-2025 07:21 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में सोमवार की देर रात जमुई एसपी विश्वजीत दयाल को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप नदी किनारे स्थित सिंचाई विभाग के जर्जर भवन के पास हथियारों के साथ देखे गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक सह मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार, एसआई महेश प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, अर्चना कुमारी, जिला सूचना इकाई के आलोक कुमार, एसटीएफ तथा सीआरपीएफ 119 बटालियन के जवान शामिल थे।


छापेमारी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से AK-47 राइफल का 10 जिंदा कारतूस से भरा हुआ मैगजीन  और INSAS राइफल के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आस-पास के क्षेत्र की तलाशी के दौरान कई लोगों के जूतों के निशान और बाइक के टायरों के निशान भी पाए गए, जिससे यह संकेत मिला कि वहां एक समूह इकट्ठा था, जो संभवतः चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस की भनक लगते ही सभी संदिग्ध मौके से फरार हो गए। माना जा रहा है कि भागने के दौरान ही उनके हाथ से मैगजीन और कारतूस गिर गए। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में नक्सली तत्वों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बरामद कारतूस और मैगजीन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


इस पूरे मामले पर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व नदी किनारे स्थित जल संसाधन विभाग की खंडहर बिल्डिंग में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में सीआरपीएफ, एसटीएफ और मलयपुर थाना पुलिस की टीम भेजी गई। छापेमारी में AK-47 का मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। नक्सली कनेक्शन सहित अन्य सभी एंगल से जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।