ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / jamui-news / दुरंतो एक्सप्रेस से 70 लाख कैश बरामद: झाझा स्टेशन पर RPF–GRP की संयुक्त...

दुरंतो एक्सप्रेस से 70 लाख कैश बरामद: झाझा स्टेशन पर RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई

जमुई के झाझा स्टेशन पर RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई में दुरंतो एक्सप्रेस के एक यात्री के बैग से 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। संदिग्ध बैग की जांच में किताबों की जगह रुपये के बंडल मिले। GRP झाझा मामले की जांच कर रही है।

16-Nov-2025 07:45 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर रेल पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। नई दिल्ली–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12274 डाउन) से यात्रा कर रहे एक यात्री के पास से 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई RPF झाझा, GRP झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


सूचना के मुताबिक दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से खबर मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस के कोच S3 में एक संदिग्ध यात्री काले पिट्ठू बैग के साथ यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात RPF उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जीआरपी अधिकारी एवं पूरी टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुँची, जहाँ मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद अपनी टीम के साथ पहले से मौजूद थे।


मार्गरक्षण पार्टी के अनुसार, यात्री के व्यवहार और बैग को लेकर शक होने पर उससे पूछताछ की गई। यात्री ने बैग में किताबें होने का दावा किया, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद RPF–GRP टीम की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई, जिसमें किताबों की बजाय रुपयों के बड़े-बड़े बंडल मिले।


इसके बाद यात्री को ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाना झाझा लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामसुंदर दास, निवासी रेगर पुरा, करोल बाग (दिल्ली) बताया। उसने कहा कि यह पैकेट उसे करोल बाग के एक व्यक्ति सुखदेव नायक (मंदिर सेवक) ने दिल्ली से कोलकाता पहुँचाने के लिए दिया था, और बताया था कि इसमें किताबें हैं।


थाने में RPF–GRP अधिकारियों तथा एस्कॉर्ट पार्टी की उपस्थिति में जब दोनों पैकेट खोले गए तो अंदर से 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। कुल गिनती में 70 लाख रुपये नकद होने की पुष्टि हुई। टीम की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना पूरे इलाके में की जा रही है। फिलहाल जीआरपी झाझा द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।