Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Dec-2025 08:05 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन घाघा जंगल में एक 10 वर्षीय बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान रजौन गांव निवासी दिनेश दास के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार पवन बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गया था। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने वो चरका पत्थर थाना पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि समय पर मामले की जांच शुरू हो जाती तो शायद पवन की जान बचाई जा सकती थी।
परिजनों ने बताया कि पैसों के लेन–देन को लेकर पड़ोसी नीरज दास से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्व में ही पुलिस को दी थी। बाद में जब थाना प्रभारी ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पवन की हत्या करने और शव को रजौन घाघा जंगल में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।
घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है।