ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में चावल की कालाबाजारी: डीलर और ड्राइवर गिरफ्तार, FCI का चावल जब्त...

जमुई में चावल की कालाबाजारी: डीलर और ड्राइवर गिरफ्तार, FCI का चावल जब्त

डीलर मो. सज्जाद द्वारा जरूरतमंदों के लिए आवंटित एफसीआई चावल को अपने गोदाम से पिकअप वाहन पर लादकर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस संबंध में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गयी।

05-May-2025 08:46 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में एफसीआई के चावल को पिकअप वैन में रखकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डीलर और पिकअप वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जमुई एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर झाझा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफसीआई के चावल की कालाबाजारी को नाकाम कर दिया। 


पुलिस ने एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे एफसीआई चावल को जब्त कर जनवितरण प्रणाली के डीलर व वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बां पहाड़ी के डीलर मो. सज्जाद द्वारा जरूरतमंदों के लिए आवंटित एफसीआई चावल को अपने गोदाम से पिकअप वाहन पर लादकर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस संबंध में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिये। जिसके बाद कार्रवाई की गयी। 


पुलिस के पहुंचते ही पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप चालक शिव साव और डीलर मो. सज्जाद को धर दबोचा। साथ ही पिकअप वाहन समेत एफसीआई चावल को जब्त कर झाझा थाना लाया गया।


एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया था, जिसमें चावल लदे वाहन के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।