ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / jamui-news / बिहार-झारखंड बॉर्डर के कई गांव में हाथियों का आतंक: 22 हाथियों के झुंड...

बिहार-झारखंड बॉर्डर के कई गांव में हाथियों का आतंक: 22 हाथियों के झुंड ने पहुंचाया फसलों को भारी नुकसान

बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 22 हाथियों का झुंड पहुंच गया है, जिसने कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग और पुलिस टीमें सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों को सावधान रहने की अपील की हैं।

21-Nov-2025 09:44 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: गुरुवार की शाम में हाथियों का झुंड बिहार-झारखंड के बॉर्डर के करीब पहुंच गया। झुंड में शामिल हाथियों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिस रास्ते से हाथियों का झुंड गुजरा वहां खेतो में लगे फसल को रौंदता चला गया। खलिहान रखे फसल को चट कर गया। 


इधर हाथियों के झुंड के मंदनाडीह गांव पहुंचने की सूचना पर भेलवाघाटी थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सतर्क किया। देवरी के वनपाल नीरज पांडेय के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक झुंड में बाइस हाथी शामिल है, जिसमें हाथी के साथ बच्चा भी है।


भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों की झुंड से दूर रहने को कहा गया है। बॉर्डर के समीप हाथियों की झुंड ने किसान सिमोन मुर्मू व रौशन मुर्मू की खेत में लगे अरहर की फसल को रौंद दिया। झगरुडीह में इस्लाम अंसारी व नसीरुद्दीन अंसारी के खेत में लगे धान की फसल को रौंद दिया। 


अबुल कलाम के खलिहान में झाड़ कर रखे धान को खा गया। खलिहान के बगल की खेत में लगे आलू की फसल को रौंद दिया। धान की बंडल को तितर बितर कर दिया। दुलौरी में प्रदीप राय व श्याम राय के खेत में लगे फसल को रौंद दिया। मोगलाजोर में रबुल अंसारी व अनवर अंसारी के खलिहान में रखे धान फसल को खा गया।

इसराफिल अंसारी के खेत में आलू को रौंद दिया। 


चकाई वन क्षेत्र के पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि हाथियों की झुंड के द्वारा बॉर्डर के समीप के कई गांव में फसलों नुकसान पहुंचाया गया है। हाथियों की झुंड पर कड़ी निगरानी की जा रही है।वही चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें। कहा कि हाथी के झुंड को जंगल में भेजने के लिए पहल की जा रही है।