बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-May-2025 06:44 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई के खैरा प्रखंड के चांगोडीह गांव से एक महिला सिकंदरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थी। तभी गहनों और पैसों से भरा थैला ऑटो में छूट गया। महिला ज्योति कुमारी को जब पता चला तो वह बेहद परेशान हो गई और काफी खोजबीन के बाद भी थैले का पता नहीं चल सका।
जिसके बाद उन्होंने जमुई के महिसौड़ी चौक के ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए ऑटो चालकों से संपर्क कर गहनों से भरे थैले की तलाश शुरू कर दी लेकिन पहले दिन कोई सुराग नहीं मिला।
ईमानदार ऑटो चालक ने लौटाया थैला
अगले दिन दोपहर में सिकंदरा प्रखंड के धधौर गांव निवासी ऑटो चालक राजीव कुमार सिंह खुद ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच गया। कहने लगा कि सिकंदरा में सभी यात्रियों के उतरने के बाद देखा कि ऑटो में एक थैला रखा हुआ है। जब थैले की जांच की गई तो उसमें करीब 6,000 रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण कुल मिलाकर करीब 1 लाख का सामान था और महिला ज्योति कुमारी का पहचान पत्र मिला था। इसके बाद यातायात पुलिस की मदद से थैला सही मालिक को सौंप दिया गया। इस ईमानदारी की मिसाल ऑटो चालक ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। ऑटो चालक राजीव कुमार सिंह और यातायात पुलिस की ईमानदारी की लोग सराहना कर रहे हैं।
पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी
महिसौड़ी चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हीरा यादव ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में सूचना मिली, तो उन्होंने सभी ऑटो चालकों से संपर्क किया। इसी दौरान राजीव कुमार सिंह ने खुद आगे आकर थैला सौंपा। उन्होंने कहा कि यह घटना समाज में विश्वास और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...