ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / जमालपुर मॉडल रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में अचानक फायरिंग, मची अफरा-तफरी

जमालपुर मॉडल रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में अचानक फायरिंग, मची अफरा-तफरी

जमालपुर मॉडल रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में पुलिस जवान के हथियार से अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, आरपीएफ जांच में जुटी है।

14-Feb-2026 10:27 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के जमालपुर मॉडल रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में अचानक फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कटिहार के एक पुलिस जवान के हथियार से अचानक गोली चल गई, जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


जमालपुर मॉडल स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक पुलिस जवान के हथियार से फायरिंग हो गई। घटना के समय प्रतीक्षालय में कई यात्री मौजूद थे, जो गोली चलने की आवाज सुनते ही इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार चार जवान हथियार के साथ प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे और मोबाइल देख रहे थे, तभी अचानक एक जवान के हथियार से गोली चल गई। 


फायरिंग की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आरपीएफ और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं, 


वहीं स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यात्रियों को शांत कराया। प्रत्यकदर्शियों ने बताया कि दो पुलिस के जवान बैठे थे और वे हथियार के साथ कुछ कर रहे थे कि उसी समय उनके हथियार से फायरिंग हो गई और गोली सीधा वेटिंग रूम के छत में लगी और गोली चलने की आवाज सुन वहां अफरा तफरी मच गया ।