ब्रेकिंग न्यूज़

AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!

Home / bihar / जाम से निजात के लिए कवायद, जेपी सेतु पर हल्की गाड़ियों समेत बसें...

जाम से निजात के लिए कवायद, जेपी सेतु पर हल्की गाड़ियों समेत बसें चलेंगी

20-Nov-2020 07:39 AM

PATNA : छठ महापर्व के मौके पर जाम से कराहती राजधानी और घर पहुंचने के लिए निकले लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब सरकार ने बड़ा फैसला किया है. जाम से निजात के लिए जेपी सेतु पर अब हल्के वाहन और बसों को चलाने की मंजूरी दे दी गई .है साथ ही साथ भारी वाहन अगर खाली हो तो उसे भी उत्तर से दक्षिण की ओर जाने की अनुमति होगी.

लगभग 4 दिनों से राजधानी पटना में आने और जाने के हर रास्ते पर महाजाम को देखते हुए राज्य सरकार के पदाधिकारियों ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है. राज्य सरकार के अधिकारियों ने 4 जिलों के अफसरों के साथ घंटों मंथन के बाद यह फैसला किया है कि दीघा जेपी सेतु से केवल हल्के वाहन और बसों का परिचालन होगा. 

भारी गाड़ियां अगर खाली रहेंगे तो उन्हें भी उत्तर से दक्षिण की तरफ आने की अनुमति होगी. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांधी सेतु पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए विचार विमर्श हुआ.

जिसके बाद परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि गांधी सेतु पर पूर्वी लेन का कार्य शुरू होने के कारण जाम की समस्या विकट हो गई है और इसीलिए पटना वैशाली, सारण और भोजपुर जिले के बीच आपसी समन्वय के साथ काम करने का फैसला किया गया है. अब जेपी सेतु के दोनों छोर से हल्के वाहनों और बसों को जाने की अनुमति दे दी गई है. जेपी गांधी सेतु पर बालू वाले ट्रकों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी.