India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
16-Aug-2021 07:35 AM
KATIHAR : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जलेबी खाने का अपना ही मजा है। जलेबी के लिए मिठाई की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। झंडोत्तोलन के बाद बड़े और छोटे सभी जलेबी खाते नजर आते हैं लेकिन इसी जलेबी के कारण कटिहार जिले की एक पंचायत में गोली चल गई। घटना स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के बाद हुई।
पूरा मामला कटिहार जिले के कुरेठा पंचायत का है। यहां पंचायत भवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तिरंगा फहराने के बाद जलेबी बांटने का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच कुछ लोगों में जलेबी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पंचायत तक जा पहुंचा। पंचायत के दौरान भी दोनों पक्षों का आक्रोश खत्म नहीं हुआ और भरी पंचायत में गोलियां चल गईं। पंचायत के दौरान तीन राउंड फायरिंग एक पक्ष की तरफ से की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया।
दरअसल पंचायत भवन में जलेबी बांटने के दौरान कुरेठा गांव के ही रहने वाले नीलेश कुमार और बिजली यादव के बीच नोकझोंक हुई थी। इन दोनों के बीच कहासुनी को किसी तरह शांत करा दिया गया था लेकिन बाद में एक पक्ष इस मामले को लेकर पंचायत तक जा पहुंचा। पंचायत में सुनवाई शुरू हुई तो दूसरे पक्ष में तीन राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात पर चुप्पी साध ली है लेकिन निलेश कुमार ने इस मामले में बिजली यादव समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर फायरिंग करने का आरोप भी लगा रहे हैं। जलेबी को लेकर फायरिंग की घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।