ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जहानाबाद में ठनका गिरने से 3 की मौत, दर्जनभर घायल

जहानाबाद में तेज बारिश और ठनका गिरने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। जहानाबाद में 3 लोगों की मौत और एक दर्जन लोग घायल हुए। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

04-Oct-2025 06:54 PM

By AJIT

JEHANABAD: पटना सहित कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला रहा। तेज आंधी बारिश से लोग परेशान रहें। पटना में तो बारिश के चलते मेन रोड धंस जाने से अफरा-तफरी मच गयी। वही जहानाबाद में बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। दो उत्तर पट्टी गांव के रहने वाले थे जबकि एक बीघा गांव के निवासी थे। वही वज्रपात से एक दर्जन लोग घायल हो गये।


जहानाबाद जिले में ठनका गिरने से कुल 3 लोगों की मौत हो गई है वही एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। जिले के उत्तर पट्टी गांव में 2 लोगों की मौत हुई और उसी गांव के नौ लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये। वही नगर थाना क्षेत्र के लालसे बीघा गांव में भी ठनका गिरने से एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घोसी मोड़ पर भी ठनका की चपेट में आने से कुल तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जहानाबाद विधायक सुदय यादव भी सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं घायलों के परिजनों से हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा जताया। 


स्थानीय विधायक ने अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है। जिले में इतनी बड़ी घटना घटने के बावजूद भी सदर अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर उपलब्ध है ऐसे में जहां एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं उनका इलाज कैसे संभव हो पाएगा। एक साथ कई घायल के पहुंचने पर पूरे अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिवार वालों के रोने की चीत्कार की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।