Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
27-Jan-2026 05:54 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस के लिए कुछ फोटोग्राफ्स किरकिरी बनी हुई। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह फोटो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन झंडोतोलन के दौरान की है, जो जिले के काको थाना परिसर में अपनी फैमिली के साथ जिन लोगों के साथ थानेदार ने फोटो क्लिक करवाया उनमें एक वही व्यक्ति है जिस पर सीसीए जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। बाकी के दो लोग का भी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है।
आपराधिक प्रवृति के लोगों को थाने पर बुलाकर फैमिली के साथ फोटो क्लिक करवाया गया और वह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने यह स्वीकार भी किया है कि उसमें एक व्यक्ति जिसका नाम अजीत कुमार है, जो काको थाना क्षेत्र के ही सातनपुर का रहने वाला है। उस पर सीसीए लगने की बात को स्वीकारा।
हालांकि अन्य दो लोगों के आपराधिक इतिहास पर कहा कि इस बात की हमें जानकारी नहीं थी। अब सवाल यह उठता है कि जिस पर पुलिस प्रशासन सीसीए जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, वैसे लोगों के साथ थाने के थानेदार का साठगाँठ होना और अपने फैमिली के साथ फोटो खिंचवाना क्या साबित करता है?
जबकि इस मामले में लगातार पुलिस के वरीय पदाधिकारी का सख्त निर्देश है कि किसी भी अपराधी प्रवृत्ति या माफिया के साथ थानेदार की साठगाँठ बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब यह फोटो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन फोटोग्राफ्स से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।