Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Sep-2025 10:58 AM
By First Bihar
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने आज यानि गुरुवार को बिहार बंद है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कर रही है, जो इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं। बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक महिला शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अरवल मोड़ पर सुबह-सुबह ही भाजपा पार्टी के महिलाओं के द्वारा बंद करवाया जा रहा था इस दौरान एक महिला आकर सभी का मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगी। जिसके बाद सभी बंद समर्थक महिलाएं आक्रोशित हो गई और उस आक्रोश के बाद महिला शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर उसे महिला को फिलहाल उस भीड़ से किसी तरह से निकाल कर थाना ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ो महिलाओं के द्वारा अरवल मोड पर सड़क मार्ग और दुकानों को बंद करवाया जा रहा था। उसी दौरान यह महिला खुद को शिक्षक बताने वाली उन लोगों का जाकर फोटो वीडियो बनाने लगी। इसी बात पर सभी लोग आक्रोशित हो गए और उस महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया।
वहीं इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने बताया कि यह राजद पार्टी का एजेंट है और उसी के लिए यह काम करती है जब हम लोग के द्वारा बंद करवाया जा रहा है तो यह फोटो वीडियो क्यों बना रही है लेकिन वही घायल महिला ने बताया कि मैं एक शिक्षक हूं और मैं किसी राजद पार्टी का एजेंट या कार्यकर्ता नहीं हूं। इस घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि यह महिला के सम्मान के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन बीजेपी का यह कौन सा सम्मान देने का तरीका है। एक ओर महिला के सम्मान में महिलाएं सड़क पर उतरी है, तो दूकरी ओर महिला शिक्षक को अपनी रौब दिखाकर मारपीट कर रही हैं।
जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट