ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / बालू कनेक्शन में नपे आईपीएस अधिकारियों को राहत नहीं, राकेश दुबे और सुधीर...

बालू कनेक्शन में नपे आईपीएस अधिकारियों को राहत नहीं, राकेश दुबे और सुधीर पोरिका की मुश्किलें बढ़ीं

21-Jan-2022 08:23 PM

PATNA : बालू के अवैध खनन के खेल में जांच एजेंसियों की रडार पर आए आईपीएस अधिकारियों की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। आरा के तत्कालीन एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी रह चुके सुधीर कुमार पोरिका को फिलहाल राहत नहीं मिली है। गृह विभाग ने इन दोनों अधिकारियों के निलंबन अवधि को बढ़ा दिया है। गृह विभाग ने समीक्षा के बाद आईपीएस अधिकारियों के निलंबन अवधि 6 महीने के लिए और आगे बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले का संकल्प गृह विभाग की तरफ से आज जारी कर दिया गया है। अब 21 जुलाई 2022 तक यह दोनों अधिकारी निलंबित रहेंगे।


आपको बता दें कि यह दोनों आईपीएस अधिकारी बीते साल जुलाई महीने में निलंबित किए गए थे। बालू के अवैध खनन से तार जोड़ने के बाद 27 जुलाई को इन दोनों आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। गृह मंत्रालय की तरफ से निलंबन की अवधि को पुष्ट करने के बाद 24 सितंबर 2021 तक के लिए इन्हें निलंबित किया गया। इसके बाद सितंबर महीने में इनके निलंबन अवधि को 120 दिनों के लिए बढ़ाया गया जो 22 जनवरी को खत्म हो रही थी और अब 180 दिनों के लिए फिर से इनका निलंबन बढ़ा दिया गया है। 


निलंबन के साथ-साथ राकेश कुमार दुबे और सुधीर पोरिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। इन दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से कार्रवाई चल रही है। विभागीय कार्रवाई के दौरान इन दोनों को अपनी तरफ से बयान भी देने के लिए कहा गया लेकिन उसे विभाग में संतोषजनक नहीं पाया। जिसके बाद अब निलंबन अवधि बढ़ाई गई है।