ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / bihar / Indian Army Agniveer Vacancy 2026: आवेदन शुरू, आयु सीमा में छूट, जानें पूरी...

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: आवेदन शुरू, आयु सीमा में छूट, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया

Indian Army Agniveer भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। जानें आयु सीमा, योग्यता, परीक्षा तिथि, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।

13-Feb-2026 01:33 PM

By First Bihar

Indian Army Agniveer : देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Indian Army ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।


इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस बार युवाओं को बड़ी राहत देते हुए अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) पदों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और फार्मा पद के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है।


भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए अभ्यर्थी को 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में कुल 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 60 प्रतिशत अंक और कुछ विषयों में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती में फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी अहम भूमिका निभाएगा। उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ तय समय सीमा में पूरी करनी होगी, जिसमें चार ग्रुप बनाए गए हैं। इसके साथ ही पुल-अप्स, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा। लंबाई और छाती से जुड़ी शारीरिक योग्यताएं भी तय की गई हैं, हालांकि कुछ राज्यों के अनुसार इसमें थोड़ी छूट दी जा सकती है।


भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अधिकतम दो अग्निवीर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी कैटेगरी की प्राथमिकता भी तय करनी होगी। वहीं ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवारों को ट्रेड का चयन करना जरूरी होगा, अन्यथा मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं हो पाएगा।


आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। अग्निवीर योजना के तहत चयनित जवानों की सेवा अवधि चार साल की होगी। इस दौरान उन्हें पहले साल 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो चौथे साल तक बढ़कर 40 हजार रुपये तक हो जाएगा। सेवा अवधि पूरी होने के बाद लगभग 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत जवानों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।