ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर...

India Nepal Border: तीन दिनों तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, त्रिवेणी बॉर्डर पर सख्त निगरानी; सामने आई यह बड़ी जगह

India Nepal Border: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर 3 से 6 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। त्रिवेणी और वाल्मीकि नगर बॉर्डर पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।

26-Feb-2026 01:57 PM

By FIRST BIHAR

India Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए सील रहेगी। इस दौरान आम लोगों और वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बैन रहेगा। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के मद्देनजर 3 मार्च की रात से 6 मार्च की रात तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील रहेगी।


नवलपरासी जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से त्रिवेणी बॉर्डर को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाल्मिकीनगर सीमा पर आम लोगों और वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल एम्बुलेंस और विशेष आपातकालीन सेवाओं को सघन जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।


नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) के त्रिवेणी वीओपी के सब-इंस्पेक्टर डम्मर ओली ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। हालांकि पूर्वी नवलपरासी के जिलाधिकारी भविश्वर पांडे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिखित सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मौखिक रूप से सीमा सील की जानकारी दी गई है।


सीमा सील रहने के दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। यदि कोई नेपाली मतदाता भारतीय सीमा से प्रवेश करता है, तो उसकी नागरिकता और मतदाता पहचान पत्र की जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।


बता दें कि जेएनजी आंदोलन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त कर उनके नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया और 6 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।


नेपाल में 5 मार्च को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। देश में कुल 18.9 मिलियन योग्य मतदाता House of Representatives के 275 सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डालेंगे। इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान (डायरेक्ट वोटिंग) से चुने जाएंगे, जबकि 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत निर्वाचित होंगे। चुनाव को लेकर नेपाल क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सीमा क्षेत्र पर एपीएफ की कड़ी निगरानी जारी है।