बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Aug-2025 12:10 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए प्रीपेड कैशलेस कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। इस कार्ड के माध्यम से अब मरीज बिना नकद भुगतान के अस्पताल की सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस सुविधा को IGIMS और इंडियन बैंक के बीच हुए एक समझौते के तहत लागू किया गया है।
इस नए IGIMS प्रीपेड कैशलेस कार्ड को मरीज के रजिस्ट्रेशन के समय ही उनके रिकॉर्ड से जोड़ दिया जाएगा। इसके जरिए अस्पताल के किसी भी विभाग में जाकर कैशलेस भुगतान किया जा सकता है। साथ ही, देश के किसी भी कोने में रहने वाले मरीज ऑनलाइन माध्यम से अपने कार्ड में राशि ट्रांसफर कर सकेंगे, जिससे इलाज के दौरान भुगतान से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।
इस सेवा की शुरुआत के मौके पर इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह और IGIMS के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में डीन डॉ. ओम कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार, इंडियन बैंक के एरिया जनरल मैनेजर विवेक, आरएंडजीआर जीएम अंबुकमराज पी, जोनल मैनेजर अमन कुमार झा और उप महाप्रबंधक एफ.आर. बुखारी भी मौजूद थे।