ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो

Home / bihar / IGIMS में ठप है जीनोम सीक्वेंसिंग, कैसे होगी ओमिक्रोन संक्रमितों की पहचान

IGIMS में ठप है जीनोम सीक्वेंसिंग, कैसे होगी ओमिक्रोन संक्रमितों की पहचान

31-Jan-2022 08:55 AM

PATNA : इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूयूट आफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में जीनोम सीक्वेंसिंग ठप है. इसलिए प्रदेश में कितने ओमिक्रोन के मरीज हैं इसकी पहचान नहीं हो पा रही है. अभी तक यहां दो बार ही जांच हो सकी है. पहली बार में 32 सैंपल में 28 तथा दूसरे में 40 में 40 सैंपल ओमिक्रोन संक्रमित मिले थे.


अस्पताल प्रबंधन इसका कारण री-एजेंट उपलब्ध नहीं होना बता रहा है. री-एजेंट के खत्म होने से ओमिक्रोन जांच के लिए कोरोना संक्रमित के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग पूरी तरह बंद हो गई है.


आइजीआइएमएस के माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डा. नम्रता कुमारी ने बताया कि एक बार जीन सीक्वेंसिंग के लिए प्रोसेस करने के लिए नौ से 10 लाख रुपये खर्च होते हैं. री-एजेंट के लिए संस्थान से आग्रह किया गया है. जल्द ही आने की उम्मीद है. वहीं  चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष मंडल ने बताया कि री-एजेंट का आर्डर दिया गया है. वह यूएसए से आता है, दिल्ली पहुंच चुका है. उम्मीद है कि एक-दो दिनों में संस्थान के पास उपलब्ध होगा.


आपको बताते चलें कि राज्य में जीन सीक्वेंसिंग की एकमात्र सुविधा आइजीआइएमएस में ही उपलब्ध है. कोरोना के केस में कमी आने के कारण अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिथिलता देखी जा रही है. बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 1238 नए मामले सामने आए हैं. वही पटना में 158 नए केसेज सामने आए हैं. वही एक्टिव मामलों की संख्या 6557 हो गयी है. 24 घंटे में बिहार में 150058 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 1238 नए मामले सामने आए है.