बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Mar-2026 06:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के मद्देनजर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जिले के 14 चिन्हित थानों के अंतर्गत 84 गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थानाध्यक्षों को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
दो मार्च से पांच मार्च तक प्रत्येक घंटे जिले के प्रमुख स्थानों से खैरियत रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी, ताकि हालात पर पल-पल नजर रखी जा सके। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवधि में जिले के 175 स्थानों पर 189 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों, डीजे और सोशल मीडिया पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी।
डीएम तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। आरा शहर में अग्निशमन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। शीश महल चौक, गोपाली चौक और शिवगंज मोड़ पर एक-एक अग्निशमन वाहन की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा, चिकित्सा विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को सक्रिय कर किसी भी भ्रामक सूचना का तुरंत खंडन जारी करने की व्यवस्था की गई है।