पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
27-Mar-2022 11:20 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी बाजार की एक होलसेल किराना दुकान में नकाबपोश डकैतों ने शुक्रवार की रात 8.40 बजे भीषण डकैती की। डकैतों ने हथियार के बल पर करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस घटना का अब लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दुकान के मालिक राधेश्याम झा अकेले डकैतों से जूझते हुए हुए दिख रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि डकैत सहरसा की तरफ से आए थे। इस क्षेत्र में पहले भी लूट और डकैती की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी वजह से व्यापारियों और आम लोगों में खौफ का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हथियार के बल पर 6 नकाबपोश डकैत रात के 8.40 बजे ज्वालामुखी किराना स्टोर में घुसते हैं। वे पहले दुकान के स्टाफ को कवर कर लेते हैं उसके बाद दुकान के मालिक राधेश्याम झा को हथियार के बल पर हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन राधेश्याम वहां से नहीं हटते हैं।
इसके बाद नकाबपोश डकैत उनके सिर पर लोहे की कुर्सियों से कर बार वार करते हैं। इसके बाद उनके मुंह में पिस्टल ठूस देते हैं। इसके बाद भी राधेश्याम जब हार नहीं मानते हैं तब अपराधी उन्हें जमीन पर गिरा देते हैं और उनकी जबरदस्त पिटाई करते हैं। राधेश्याम जब पस्त पड़ जाते हैं तो डकैत दुकान के गल्ले से करीब 12 लाख रुपये लूट कर भाग जाते हैं। घायल दुकानदार राधेश्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकानदार राधेश्याम के भाई घनश्याम झा ने बताया कि 6 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने उनकी दुकान से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी डकैती की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस इन्हें रोकने या इलाके में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान नहीं देती है। उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द इस घटना का उद्भेदन करे और लूट की राशि बरामद करे।