ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / हाथ में नोटों की गड्डी लेकर नेता जी लगा रहे ठुमका, कमर हिलाकर...

हाथ में नोटों की गड्डी लेकर नेता जी लगा रहे ठुमका, कमर हिलाकर लोगों से मांग रहे वोट

22-Oct-2020 01:57 PM

ARA :  बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के अलग-अलग रंग रूप देखने को मिल रहे हैं. नामांकन के दौरान हमने कई नेताओं को देखा कि कोई भैंस पर चढ़कर नामांकन करने पहुंच रहा तो कोई साइकिल और ठेले पर बैठकर नामांकन दाखिल करने जा रहे. बिहार विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार बड़े ही जोरशोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. कोई नाला में कूदकर वोट मांग रहा है तो कोई कमर हिलाकर ही वोट की अपील कर रहा है.


ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है. जहां एक वीडियो तेजी से स्पोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का है, जिसमें बीजेपी समर्थक डांस करते हुए दिखाई दे रहे. उनके साथ कुछ और भी डांसर दिख रहे हैं, जो नेता जी के साथ कमर हिला रहे हैं.


वायरल वीडियो में डांस कर रहे भाजपा नेता के हाथ में नोटों की गड्डी भी दिखाई दे रही है. जिसे लेकर विपक्षी उम्मीदवार सवाल उठा रहे हैं. विपक्षी उम्मीदवारों का कहना है कि वायरल वीडियो में डांस करता दिख रहा शख्स भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह का काफी करीबी है. वही राघवेंद्र प्रताप सिंह जो कभी लालू-राबड़ी के शासन में बड़हरा से विधायक और फिर मंत्री हुआ करते थे.




बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बाद में राजद से पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिन्हें पार्टी ने इसबार राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है. हालांकि इसी बड़हरा सीट से पूर्व विधायक आशा देवी भी ताल ठोक रही हैं, जो महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकती हैं.