ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / हैदराबाद रेपकांड के खिलाफ युवाओं की टोली सड़क पर, कहा- महाभारत-रामायण दोहराने का...

हैदराबाद रेपकांड के खिलाफ युवाओं की टोली सड़क पर, कहा- महाभारत-रामायण दोहराने का वक्त आया

01-Dec-2019 06:56 PM

NAWADA : हैदराबाद लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से लोग आक्रोशित हैं। हैदराबाद से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। छोटे-छोटे शहरों में घटना के खिलाफ लोग सड़क पर हैं।इसी कड़ी में रविवार की शाम नवादा नगर में युवाओं की टोली ने कैंडल मार्च निकाला।

गांधी स्कूल से निकाले गए मार्च में शामिल युवाओं ने शहर का भ्रमण किया। प्रजातंत्र चौक पर मार्च संपन्न हुआ। युवाओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने और कठोर कानून बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारी  नटवर सिंह ने कहा कि हमारे देश में नारियों की पूजा की जाती रही है। नारी के सम्मान में महाभारत और रामायण हुआ है। जिसे अब दोहराने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि जबतक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तबतक देश में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही शूट एंड वारंट प्रणाली बहाल करने की मांग की।

मौके पर अतुल सरकार, ब्रजेश कुमार, चेतन कुमार, समीर कुमार, सीटू कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, रविशंकर, लालजी, उत्पलकांत समेत सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे।