अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला
06-Dec-2025 03:18 PM
By First Bihar
BIHAR: बिहार के नवादा जिले का नाम लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के मंडप में मोबाइल पर Free Fire गेम खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उस समय विवाह की रस्में चल रही हैं। मंडप में वर और वधू पक्ष के लोग बैठे हुए है। सब लोग पंडित जी की बातें सुन रहे हैं, लेकिन दूल्हे राजा को इससे कोई मतलब नहीं है, वो तो बस अपनी धून में रमा हुआ है।
शादी के मंडप का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह नजर आ रहा है कि दूल्हा पूरी तरह से गेम खेलने में व्यस्त नजर आ रहा है। उसके आसपास शादी की सभी रस्में निभाई जा रही हैं, लेकिन उसका पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर केंद्रित है। वीडियो में दुल्हन भी इस दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित दिख रही है।
यह वीडियो ऑनलाइन गेम्स के प्रति युवाओं में बढ़ती लत को दर्शाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और इसके नवादा जिले से होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो पिछले तीन दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है कि यह नवादा जिले का लड़का है और गेम खेल रहा है, जिसके कारण यह वीडियो नवादा में काफी सुर्खियों में है।