Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
04-Feb-2026 09:53 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक रियाजुल हक बुधवार को अपने कई समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गये। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया और प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जेडीयू के इस कदम को लालू-तेजस्वी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
जेडीयू के मिलन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्ताधारी दल के मुख्यसचिव संजय कुमार सिंह, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, एमएलसी खालिद अनवर, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
गोपालगंज के पूर्व विधायक रियाजुल हक उर्फ राजू के साथ-साथ गोपालगंज नगर परिषद के उपसभापति मंसूर अंसारी, सभापति मोहम्मद कासिम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रुकसाना परवीन, हरेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी नीतीश की पार्टी में शामिल हो गये।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही जेडीयू समेत सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा आरजेडी में संभावित टूट की चर्चा चल रही थी। रियाजुल हक का जेडीयू में शामिल होना इसी क्रम में लालू-तेजस्वी की पार्टी के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।
इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि रियाजुल हक एक कर्मठ और मजबूत जनाधार वाले नेता हैं। उनके पार्टी में आने से जेडीयू और मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने इस समुदाय के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जबकि विपक्षी दल ने मुस्लिम समुदाय को केवल दिगभ्रमित करने का काम किया है।