ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा

Home / bihar / पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की...

पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा

गोपालगंज के चर्चित पुजारी हत्याकांड में ADJ-IX की अदालत ने दो महिलाओं समेत तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

03-Feb-2026 02:57 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में करीब दो साल पुराना चर्चित पुजारी हत्याकांड में अदालत का अहम फैसला सामने आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-IX की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में दो महिलाओं समेत तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। 


यह पूरा मामला दानापुर गांव, थाना मांझा थाना क्षेत्र का है। बीते दिसंबर 2023 में गांव के एक पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में यह मामला गुमशुदगी और रहस्यमय हालात से जुड़ा लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। सामने आया कि इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग, साजिश और सबूत छिपाने की सुनियोजित कोशिश शामिल थी। 


पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि पुजारी का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद और तनाव बढ़ा। आरोप है कि महिला ने सुनियोजित तरीके से पुजारी की हत्या की और शव को छिपाने की कोशिश की। हत्या के बाद शव को घर के हौदी/टंकी जैसे स्थान में करीब तीन दिनों तक छिपाकर रखा गया, ताकि किसी को भनक न लगे। इस दौरान पुलिस को गुमराह करने और मामले को दूसरी दिशा देने की भी कोशिश की गई।


 घटना की गंभीरता को देखते हुए मांझा थाना पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। कॉल डिटेल, स्थानीय गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरी साजिश की परतें खोल दीं। जांच में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। गवाहों की गवाही और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-IX की अदालत ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया। 


अदालत ने इसे गंभीर, योजनाबद्ध और भ्रामक तरीके से अंजाम दी गई हत्या माना। परिणामस्वरूप, सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माना नहीं देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। एक धार्मिक व्यक्ति की हत्या, प्रेम प्रसंग, साजिश और शव छिपाने जैसी बातों ने लोगों को झकझोर दिया था। 


आज आए इस फैसले ने साफ संदेश दिया है कि अपराध कितना भी योजनाबद्ध क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना संभव नहीं। तो गोपालगंज के दानापुर गांव में बीते दिसंबर 2023 में हुई इस चर्चित पुजारी हत्या कांड में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय के इस फैसले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि न्याय में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट