टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
03-Dec-2025 02:23 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां रुद्र गैस इंटरप्राइजेज कंपनी से चोरी हुए करोड़ों के पाइप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चोरी का सामान बरामद किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कबाड़ी दुकान से 48 बड़े पाइप, 212 कटे हुए पाइप के टुकड़े एवं एक ट्रक को जब्त किया है। जिसका इस्तेमाल चोरी के माल को ले जाने में किया जा रहा था। बरामद हुए पाइपों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीते 27 नवंबर को सिधवलिया थाना क्षेत्र में पाइप चोरी की हुई थी।
इस मामले में रुद्र गैस इंटरप्राइजेज के स्टाफ ने आवेदन दिया था, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सेल की मदद से चोरी किए गए पाइपों के लोकेशन का पता लगाया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने हुसैनगंज में कबाड़ी दुकान पर छापेमारी की गयी।
मौके से चोरी की पाइप, स्क्रैप में काटे गए 212 पीस, पाइप ले जाने वाला ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्क्रैप को अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा था। मुख्य आरोपी अब भी फरार है। सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता हाथ लगी है,
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि “विशेष टीम और टेक्निकल सेल की मदद से चोरी किए गए पाइप को सिवान से बरामद किया गया है। ट्रक और उसके मालिक-ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ