ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / gopalganj-news / शिक्षा मंत्री के गृह जिले में सैलरी के लिए 8 लाख घूस की...

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में सैलरी के लिए 8 लाख घूस की मांग, शिक्षक ने DPO और क्लर्क पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

गोपालगंज के एक शिक्षक ने स्थापना डीपीओ और क्लर्क पर वेतन फिक्सेशन के लिए 8 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया है। ऑडियो वायरल होने के बाद क्लर्क को पद से हटा दिया गया और शो कॉज जारी किया गया है।

09-Dec-2025 07:20 PM

By First Bihar

GOPALGANJ:- बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिला गोपालगंज में सैलरी फिक्सेशन के नाम पर स्थापना डीपीओ और उनके क्लर्क पर 8 लाख रुपए घूस मांगने का आरोप एक शिक्षक ने लगाया है। पीड़ित शिक्षक ने घूस मांगने का एक ऑडियो भी जारी किया है। वायरल ऑडियो पीड़ित शिक्षक गयासुद्दीन का है, जो डीपीओ साहेब आलम और उनके क्लर्क बाबूजान के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


बरौली प्रखंड के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद गयासुद्दीन का आरोप है कि पिछले कई साल से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था। जिसे लेकर उसने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया था। पटना हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग को करीब 22 लाख रुपए वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले कई महीने से उसके वेतन का भुगतान भी किया गया। पीड़ित शिक्षक से डीपीओ के क्लर्क बाबूजान के द्वारा 8 लाख रुपए बतौर घूस की मांग की गयी। उसके बाद उसका भुगतान किया गया। 


पीड़ित शिक्षक मोहम्मद गयासुद्दीन के मुताबिक उसने विभाग के डीपीओ साहेब आलम और डीपीओ के क्लर्क बाबू जान से कई बार फोन पर बात की और इस बात में उसे बार-बार पैसे लेकर आने बात कही गयी। पीड़ित का आरोप है कि पैसा नहीं देने के चलते उसका सैलरी फिक्सेशन नहीं किया जा रहा है। क्लर्क के द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है।


 जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोपालगंज के सदर एसडीएम और शिक्षा विभाग के डीईओ से भी की है। बावजूद इसके अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वही इस मामले में शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर डीपीओ के क्लर्क बाबूजान को पदभार से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ शो कॉज जारी किया गया है। स्पष्टीकरण दिये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

news imagenews imagenews imagenews imagenews image