मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
12-Dec-2025 02:48 PM
By First Bihar
GOPALGANJ :- पटना से लेकर गोपालगंज तक आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पटना के पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों के बाद ईओयू की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई को यह इनपुट प्राप्त हुआ था कि पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह ने भ्रष्ट व अवैध तरीकों से आय से 60.68% अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूचना के सत्यापन के बाद मामला गंभीर पाया गया और इसी क्रम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार की सुबह से ही भवेश कुमार सिंह के कई आवासीय और कार्यालयीय ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई- 1. पुष्पक रेसिडेंसी, फ्लैट नंबर 203, रामजयपाल नगर, थाना खपरापुर, पटना – किराए का आवास, 2. जकरियापुर, कृष्णा निकेतन स्कूल के पास, गैस गोदाम गली, पहाड़ी पर स्थित G+5 भवन - अगमकुआं, पटना, 3. ग्राम जलालपुर, पोस्ट धर्मपरसा, थाना मांझागढ़, जिला गोपालगंज स्थित पैतृक निवास, 4. भावना पेट्रोलियम, विशम्भरपुर, थाना मांझागढ़, जिला गोपालगंज स्थित कार्यालय, 5. जय माता दी राइस मिल, बेला बिहटा, जिला पटना एवं 6. पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, एसपी वर्मा रोड, पटना स्थित कार्यालय ईओयू की कई टीमों ने अलग-अलग जिलों में एक साथ कार्रवाई शुरू की।
कई ठिकानों पर पुलिस बल की मौजूदगी दिखी और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अधिकृत सूत्रों का कहना है कि - तलाशी के बाद विस्तृत विवरण प्रेस को उपलब्ध कराया जाएगा। गोपालगंज में स्थित भावना पेट्रोलियम और पैतृक आवास पर भी ईओयू एवं स्थानीय पुलिस की टीम सुबह से ही पहुंची। इसी दौरान पेट्रोल पंप के मालिक और पूर्व मुखिया राजेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया।
राजेश सिंह ने बताया कि "सुबह 9 बजे के करीब 8 गाड़ियों में आर्थिक अपराध इकाई और पुलिस की टीम हमारे घर और पेट्रोल पंप पर पहुंची। उन्होंने हर जगह जांच की। लेकिन न कोई कागज़, न कोई दस्तावेज़ और न ही कोई सामग्री ज़ब्त की गई। न ही किसी चीज़ को सील किया गया। यह पूरा मामला विरोधियों की साजिश है। चुनाव नजदीक है, और कुछ स्थानीय प्रतिद्वंद्वी जानबूझकर हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन और अपर अधिकारियों ने पूरी जांच की और पाया कि सब कुछ पारदर्शी है। पेट्रोल पंप भी खुला है, ऑफिस भी चालू है। हम पूरी तरह बेदाग हैं, यह कार्रवाई सिर्फ विरोधियों की राजनीतिक चाल है।
सूत्रों के अनुसार, ईओयू की टीम वित्तीय लेन-देन, संपत्ति के दस्तावेज़, बैंक ट्रांजेक्शन और आय से अधिक संपत्ति के संभावित सबूत तलाश रही है। कार्रवाई कई घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है। टीम द्वारा जब्ती सूची और आधिकारिक रिपोर्ट प्रेस को छापेमारी पूरी होने के बाद जारी की जाएगी। पटना से गोपालगंज तक फैले छह ठिकानों पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से 60.68% अधिक संपत्ति का आरोप और दूसरी तरफ पूर्व मुखिया राजेश सिंह द्वारा इस पूरे मामले को साजिश करार देना।








