पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
17-Sep-2025 10:01 AM
By First Bihar
Bihar News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद उपजा विवाद मारपीट में बदल गया। इस झड़प में एक महिला समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना मठिया काली स्थान के पास बुधवार को हुई। जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार पेंटिंग का काम कर घर लौट रहा था, उसे पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार के विरोध करने पर बाइक सवार ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
इस झड़प में एक महिला सहित दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया। स्थिति अब सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। पुलिस क्षेत्र में कैंपिंग कर रही है ताकि आगे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा